महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने वार्ता कर किया पहलवान बेटियों का समर्थन

महिला कांग्रेस से गजना लाम्बा ने की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग!

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने वार्ता कर किया पहलवान बेटियों का समर्थन

महिला कांग्रेस से गजना लाम्बा ने की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग!

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

28 मई को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव गजना लाम्बा फरीदाबाद में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह पहलवान बेटियों का समर्थन करती हैं जो कि अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं |
जिसमें आज नौबत यहां तक आन पड़ी है कि उन्हें अपने मैडल सरकार को वापस लोटाने से लेकर गंगा मैया तक को समर्पण करने करना पड़ रहा है | परंतु सरकार बिल्कुल भी बेटियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रही | हालांकि यह वही बेटियां हैं जो कि देश के लिए मैडल लाकर पूरे विश्व में अपने भारत का परचम लहराती हैं, और आज इतनी विवश हो गई हैं कि उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है | इतना ही नहीं सरकार उन्हें बलपूर्वक उस धरने पर से हटाना भी चाहती है जिसके चलते यदि वह क्षेत्र से बाहर किसी यहां आवाजाही भी करती हैं तब भी उनके पीछे पुलिस का पहरा लगाया हुआ है |
आपको बता दें इस प्रेस वार्ता में गजना लाम्बा ने कहा कि पिछले 4 महीने से बेटियां जंतर मंतर पर बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं यह हमारे बेहद शर्मनाक विषय है |
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए गजना लाम्बा ने कहा कि सैनिकों व खिलाड़ियों की कोई जात नहीं होती आज इन्हें जातिवाद के मुद्दे की ओर ले जाकर मामले को उनके असल मुद्दे से भटकाने जा रहा है, इसी बीच गजना लाम्बा ने देशवासियों से अपील की और कहा कि सभी को बेटियों के सम्मान में आगे आना चाहिए, जो कि अपने देश का गौरव और सम्मान है और आज सड़कों पर बैठकर इंसाफ की मांग कर रही है |
इसके साथ ही गजना लाम्बा ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से हस्तक्षेप आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की |