यातायात के नियमों की पालना करना जनहित में है डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
3 मई 2023 रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव विजेंद्र सौरोत के दिशा निर्देशानुसार उप अधीक्षक व जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया और कहा कि जान है तो जहान है इसलिए यातायात के नियमों की मन से पालना करनी चाहिए लाल बत्ती पर रुकना चाहिए ज्यादा तेज गति से वाहन को नहीं चलाना चाहिए इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सड़क पर लगे चिन्ह और प्रतीकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा लेन ड्राइविंग करने और उचित स्थान पर अपने बहन को पार्क करने का विशेष अनुरोध किया और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चोपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना तथा नशे की हालत में वाहन ना चलाने की सीख दी उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली और वायदा किया कि हम इस जागरूकता कार्यक्रम को गांव गांव तक लेकर जाएंगे तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर प्राथमिक सहायता के अधिकृत लेक्चरर सरदार रतन सिंह आजाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया
