जल शक्ति अभियान के तहत संचय जल, बेहतर कल का पाठ पढ़ाया- डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
2 मई 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने एत्मादपुर स्थित सर्वशक्ति विद्या मंदिर स्कूल में जल शक्ति अभियान के तहत संचय जल- बेहतर कल का पाठ पढ़ाया
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय तीनों मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं और जल संरक्षण के लिए स्कूली छात्रों को जागरूक कर रहे हैं ताकि नई पीढ़ी जल के महत्व को समझ सके और जल बचाने में अपना अहम योगदान दे सकें इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई की ब्रश करते समय नल को चलता नहीं छोड़ेंगे साबर की बजाय बाल्टी में पानी रखकर गिलास से स्नान करेंगे कपड़े धोने वाले पानी का बागवानी के लिए इस्तेमाल करेंगे कार मोटरसाइकिल आदि धोने में पानी बर्बाद नहीं करेंगे जल निकायों को प्रदूषित नहीं करेंगे वर्षा जल का संरक्षण करेंगे इस अवसर पर चिंता जाहिर करते हुए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि कल 10 मिनट की बरसात से फरीदाबाद का हाल बेहाल हो गया क्योंकि स्मार्ट सिटी बनाने के चक्कर में चारों तरफ पक्का ही पक्का कर दिया है कहीं कच्चा रहा ही नहीं ताकि बरसात का पानी जमीन में जा सके और पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से चारों तरफ जलमग्न फरीदाबाद दिखाई पड़ा जिस से निजात दिलाई जा सकती है यदि औद्योगिक राजनीतिक धार्मिक शिक्षण संस्थान अपने यहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कर ले इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सुनीता सिंह ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया उक्त कार्यक्रम में राहुल यादव की अहम भूमिका रही
