महाशय श्रीचंद स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर मॉक ड्रिल की गई -डॉ एमपी सिंह

महाशय श्रीचंद स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर मॉक ड्रिल की गई -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

24 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने अनंगपुर स्थित महाशय श्रीचंद स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन किया जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं और 12 अध्यापकों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सिविल डिफेंस फर्स्ट एड फायर सेफ्टी भूकंप बाढ़ आदि पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने भूकंप से पहले भूकंप के दौरान और भूकंप के बाद क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए पर विस्तारपूर्वक समझाया तथा घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाने के समुचित तरीके बताएं इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सड़क का प्रयोग करने के तरीके बताने के साथ-साथ विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम करें और रोड सेफ्टी क्लब बनाकर यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा सड़क को बाधित ना करें कानों में लीड लगाकर ना चले ट्रिपल राइडिंग ना करें इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुबोध बढ़ाना ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया