मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम के द्वारा MCF बल्लभगढ़ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
आज 26 अप्रैल 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम के द्वारा नगर निगम फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जॉन के कार्यालय पर श्री दिनेश कुमार नायब तहसीलदार बल्लभगढ़ को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट साथ लेकर नगर निगम फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जॉन कार्यालय का सुबह 9.15 बजे औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण पर बल्लभगढ़ जॉन कार्यालय की 6 शाखाओं में कुल 77 कर्मचारी तैनात होने पाए गए। जिनमें से 62 कर्मचारी समय पर उपस्थित आए। 8 कर्मचारी अवकाश पर तथा 7 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
इसी दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों द्वारा शिकायत की गई कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में बहुत खामियां हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में जोनल टैक्सेशन ऑफ़िसर नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जिस कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. के सर्वे का काम किया गया था उस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने में बहुत सारी अनियमितताएं की हुई हैं। जिसके कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए बल्लभगढ़ जॉन के विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी आई.डी. दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।
विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक कर सकता है। आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए आज ही जगह जगह कैम्प लगाए जा रहे है। इस बारे विवरण उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है जी।
