संत बृजमोहन स्कूल में सड़क प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा का पढ़ाया पाठ -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
10 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने अनंगपुर स्थित संत ब्रजमोहन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं सीनियर 325 विद्यार्थियों और अध्यापकों को सड़क प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा सड़क पर घटित होने वाली मानवीय आपदाओं से बचने के तरीके बताएं
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने भूकंप आने के कारण तथा भूकंप से बचाव के तरीके के साथ-साथ आगजनी घटनाओं से निबटने और काबू पाने के तरीके बताएं डॉ एमपी सिंह ने कहा कि चाहे भले ही कितने ही विषम परिस्थिति हो जो इंसान जागरूक है वह हर हाल में अपने आप को सुरक्षित कर लेगा वह डक कबर होल्ड के माध्यम से सीढ़ियों के नीचे छिप कर हेलमेट पहनकर कौनो में खड़े होकर व अन्य तरीकों से अपना बचाव कर सकता है लेकिन जिसने पूर्वाभ्यास नहीं किया है वह अपना बचाव नहीं कर सकता है उक्त सभी प्रकार के अभ्यास सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मौके पर ही किए तथा आहत और पीड़ितों को निकालने का तथा प्राथमिक सहायता देकर सांत्वना देने का अभ्यास भी किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एम एस वशिष्ट ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया
