परीक्षा काल के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं पर सेमिनार तथा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह
परीक्षा काल के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं पर सेमिनार तथा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह
3 मार्च 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने परीक्षाकाल में घटित होने वाली अप्रिय घटनाओं पर सेमिनार और मॉकड्रिल का आयोजन चौहान कॉलोनी स्थित अमर पब्लिक स्कूल में किया
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने मैन मेड डिजास्टर के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया था इसी सोच के आधार पर अधिकतर विद्यार्थियों ने पढ़ना लिखना छोड़ दिया था लेकिन जब सरकार ने परीक्षा लेने का फैसला कर लिया तब विद्यार्थियों ने पढ़ना लिखना शुरू किया जिसकी वजह से अधिक तैयारी नहीं हो पाई और असफलता का डर बना हुआ है डॉ एमपी सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान अधिकतर विद्यार्थी जल्दबाजी करते हैं परीक्षा भवन तक पहुंचने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं और परीक्षा में सफल होने के लिए गलत सामग्रियों को उपयोग में लाते हैं जिसकी वजह से मानवीय आपदा पैदा हो जाती है और कई बार शारीरिक चोट आ जाती है और कई बार तनाव इतना बढ़ जाता है कि विद्यार्थी परीक्षा भी छोड़ देते है और गलत फैसले ले लेते है जिसकी वजह से जीवन बर्बाद हो जाता है
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके बताएं और परीक्षा मैं पास होने के आसान तरीके बताएं विद्यार्थियों के अंदर के डर को निकाला और जल्दबाजी में वाहन को तेज चलाने की वजह से या सुरक्षा मानकों का ध्यान ना रखने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो जाती है जिसमें हड्डी टूट सकती है खून निकल सकता है हेड इंजरी हो सकती है बेहोशी व सदमा हो सकता है ऐसी स्थिति में उनकी प्राथमिक सहायता करके जान बचाने के आसान तरीके बताएं और सुरक्षित घर पहुंचाने व परीक्षा भवन पहुंचाने के आसान तरीके बताएं
