अपनी सुरक्षा से ना करो बगावत, दुर्घटना को ना दो दावत- डॉ एमपी सिंह

अपनी सुरक्षा से ना करो बगावत, दुर्घटना को ना दो दावत- डॉ एमपी सिंह

2 मार्च 2023 आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के आदेशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्रों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाएं जा रहे हैं जिसमें आज चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर अपने विचार रखते हुए कहा की काम की शुरुआत हमेशा सुरक्षा उपकरणों के साथ करनी चाहिए तथा मशीनरी की जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए सुरक्षा यंत्रों की भी जांच कर लेनी चाहिए किसी अनाड़ी के हाथ में मशीन कभी नहीं देनी चाहिए इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि क्रोध नींद तथा नशे की हालत कभी मशीन पर काम नहीं करना चाहिए स्वस्थ व्यक्ति को ही मशीन पर कार्य करना चाहिए मशीन पर काम करते समय कभी गपशप नहीं लगानी चाहिए अपनी अनुपस्थिति में मशीन को नहीं चलने देना चाहिए मशीन हमेशा सावधानीपूर्वक चलानी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की स्मेल को इग्नोर नहीं करना चाहिए गैस और केमिकल वाली कंपनियों में बीड़ी सिगरेट नहीं पीना चाहिए और बीड़ी सिगरेट के लिए लाइटर भी नहीं जलाना चाहिए
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने उद्योग धंधे लगाने की जगह और लगाने के तरीकों से अवगत कराया तथा विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया के बारे में समझाया तथा उद्योगों में आने वाले बैरियर को दूर करने के तरीके बताएं इस अवसर पर सीमेंट उद्योग, केमिकल उद्योग, दवाई बनाने की फैक्ट्री, टायर बनाने वाली फैक्ट्री ,बम पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री, पत्थर पीसने वाली फैक्ट्री, आटा पीसने वाली फैक्ट्री, लोहा गलाने वाली फैक्ट्री आदि में होने वाली घटना और दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा बेहोशी को होश में बदलने के तरीके तथा सीपीआर देने के तरीके बताकर अभ्यास कराया
इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी, सीटीआर के इंचार्ज विभाग आईटीआई की इंस्ट्रक्टर विनीता सीटीआर के ट्रेनर सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे