सफलता सहज दहन का परिणाम है -डॉ एमपी सिंह

सफलता सहज दहन का परिणाम है -डॉ एमपी सिंह

17 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसके पांचवें दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन की स्थिति में आग चीजों को गर्म करती है प्रकाशित करती है या जलाकर भस्म कर देती है उन्होंने बताया कि आग मशीन धातुओं को आकर्षक व कीमती बनाने में सहायक है आग की लपटों को नियंत्रित भी किया जा सकता है आग का उपयोग जरूरत के अनुसार भी किया जा सकता है आग कच्चे भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए पकाती है आग बारिश में अपना अस्तित्व खो देती है बर्फ के पहाड़ों में आग नहीं लगती है मई जून के महीने में जरा सी चिंगारी निकलने पर आग भीषण रूप ले लेती है
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि कई बार पीड़ा की अग्नि चेतना का प्रकाश बन जाती है और हर प्रतिकूल परिस्थिति इंसान को मजबूत बना देती है प्रतिकूल परिस्थितियां भी कच्ची प्रतिभा को क्षमतावान व सफल बना देती है जिसको आग नष्ट नहीं करती है वह कठोर हो जाता है इसलिए सभी सफलताएं बड़ी तपन के बाद प्राप्त होती हैं हर किसी को किसी न किसी भट्टी में जलना ही पड़ता है क्योंकि जीवन एक ऐसी लो है जिसमें हमेशा व्यक्ति खुद को जलाता है इस अवसर पर रिटायर्ड फायर ऑफिसर जगदीश ने अग्नि त्रिकोण, आग का वर्गीकरण, आग से बचाव और आग के सिद्धांत के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा फरीदाबाद न्यू टाउन के अग्निशमन विभाग से फायर ऑफिसर आरडी भारद्वाज ने अपनी पूरी टीम के साथ आग बुझाने का पूर्वाभ्यास कराया तथा उपयोग में आने वाले यंत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी, महिला आईटीआई के इंस्ट्रक्टर शेर सिंह व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे