हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में आरज प्रतियोगिता शिर्डी साईं बाबा स्कूल के बच्चों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा।
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिर्डी साईं बाबा स्कूल के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिदिन भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रहे हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले मैं आरज प्रतियोगिता मैं सीनियर वर्ग 14 से 18 वर्ष में तान्या ने प्रथम और सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा आरजे प्रतियोगिता जूनियर वर्ग 6 से 13 वर्ष में दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया ।
साईं धाम संस्थापक मोतीलाल गुप्ता ने सभी बच्चों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
