शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 6,60,500 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम की कार्रवाई

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 6,60,500 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम की कार्रवाई

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई 6,60,500 रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अंशुमन सिंह उर्फ वैभव वासी गाँव बैरवा नानकार जिला सिद्धार्थनगर उ0प्र0के रुप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधी एक विज्ञापन देखा। जिसके बाद उसे “Ray of Hope” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर उसने निवेश करना चाहा। ठगो ने उसको प्ले स्टोर से “NextBillion” नामक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिये कहा गया। एप्लिकेशन में लॉगिन करने के बाद उसने विभिन्न खातों में कुल 6,60,500 रुपये निवेश के लिए ट्रांसफर कर दिये। उसके ट्रैडिंग अकाउंट में 30 लाख रुपये का IPO दिखाया जाने लगा, जिसके नाम पर उस पर और पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया गया। पैसे न देने पर उसे पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया गया। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ठगों के लिए खाता उपलब्ध करता था, जिसने खाताधारक सोनू व प्रशांत का खाता लेकर आगे दिया था, उक्त खाता में ठगी के 2,35,500/-रू आये थे। अंशुमन ने B.Pharma की पढाई कर रखी है।