सेक्टर 23 एरिया में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की एक और पैथ लैब पर रेड।

*जिला फरीदाबाद के मुजेसर में अनधिकृत लैब पर की कार्रवाई।*

फरीदाबाद

आज 8 फरवरी 2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र में नेशनल पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही है जिस पर कोई भी अधिकृत टेक्नीशियन या डॉक्टर नहीं है।
प्राप्त सूचना के आधार पर श्री रोजे खान निरीक्षक द्वारा डॉ जगदीश पराशर ASMO व डॉ समेन्द्र सिंह दहिया MD maecrobilogy BK अस्पताल फरीदाबाद तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नेशनल पैथोलोजिकल लैबोरेटरी सेक्टर 23 फरीदाबाद का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण पर नेशनल पैथोलोजिकल लेबोरेटरी पर शिवम नामक व्यक्ति हाजिर मिला। जिससे पूछताछ की व वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा। जिसने पूछताछ पर बतलाया उसके पास लैबोरेटरी चलाने सम्बंधित कोई वैध दस्तावेज नही है तथा वह केवल 12 वी पास है, अनुभव के आधार पर लेबोरेटरी चला रहा है। इसके अतिरिक्त यह भी बतलाया की दिनेश मिश्रा DMLT के कहे अनुसार इस लैबोरेटरी को चला रहा है।
नेशनल पैथोलोजिकल लैबोरेटरी में बायो वेस्ट के निस्तारण संबंधित कोई ठोस उपाय भी नहीं पाये गए।
इस प्रकार शिवम व डॉ दिनेश मिश्रा द्वारा बिना वेध रजिस्ट्रेशन के लैबोरेटरी चलाये जाने पर डॉ. समेन्द्र सिंह दहिया की शिकायत पर थाना मुजेसर फरीदाबाद में अभियोग अंकित कराया जा रहा है।