विकास को लेकर सरकार पूरी तरह से है गंभीर : नरेंद्र गुप्ता

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सैक्टर-10 डीएलएफ आई ब्लॉक पहुंचे विधायक नरेंद्र गुप्ता
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर(:  विकास को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से गंभीर है और इसे लेकर अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं। उक्त वाक्य फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-10 आई ब्लॉक में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, शिव वशिष्ठ, विवेक खटाना, रंजना अग्रवाल, ऊषा वशिष्ठ, मनोज मंगला, लक्ष्य जिंदल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आई ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान सुजाता यादव, मुकेश यादव, बीडी शर्मा, महावीर गोयल, मोहन गर्ग, राजेश्वरी गोयल, खेमचंद गर्ग, लालचंद, कन्हैयालाल, श्रीमती दायमा, कांता गर्ग, सुमन, रेखा, राजेश गोयल, सिमरन गोयल, वंदना गोयल आदि ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया और उनके ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया और अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-10 डीएलएफ आई ब्लॉक में मंदिर मे टाइल लगाने के कार्य का आज शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा लाइटें, टाइल सहित कुछ अन्य कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों ने बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य बाकी रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पुन: इतिहास रचेगी और जीत की हैट्रिक हरियाणा में लगेगी। उन्होंने राह़ुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मात्र सियासी ड्रामा करार दिया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आई ब्लॉक के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां महिला प्रधान का चयन कर एक बहुत अच्छी मिसाल क्षेत्र के लोगों ने कायम की है इसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा नारियल फुड़वाकर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया।