यात्रा के पर्यवेक्षक ने राहुल गांधी के जोरदार स्वागत पर जताया लोगों का आभार
फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के फरीदाबाद आगमन पर जगह-जगह किए गए जोरदार एवं भव्य स्वागत पर यात्रा के पर्यवेक्षक एवं बडखल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस यात्रा में जिस प्रकार से लाखों लोगों ने राहुल गांधी को प्यार दिया उससे यह साबित हो गया है कि सामाजिक सदभावना एव सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की भावना को लेकर की गई इस यात्रा पर लोगो ने जिस प्रकार राहुल गाँधी पर भरोसा किया वह अपने आप में ऐतिहासिक है जिससे पूरे देश में भाईचारे को मज़बूती मिली है उन्होंने कहा कि फ़रीदाबाद के लोगों का और यात्रा में पूरे देश से आए हुए लोगो एव कॉंग्रेस बंधुओ का हृदय की गहराईयो से आभार है राहुल गांधी ने स्वयं भी कहा की फ़रीदाबाद में हुए वो इस स्वागत को ज़िन्दगी भर नहीं भूलेंगे/ राहुल गांधी ने जाते-जाते दीपेंद्र हुड्डा को गले से लगाया और इस सुंदर कार्यक्रम के लिए यात्रा के संयोजक विजय प्रताप को वेल्डन कहकर अभिनंदन किया/ फरीदाबाद कल इस यात्रा में जिस प्रकार हर जाति-धर्म के लोगों ने बढ़चढक़र भाग लिया, उससे यह यात्रा शहर को सामाजिक सद्भावना का संदेश देकर गई है और वैसे भी फरीदाबाद शहर सामाजिक सद्भावना के लिए काफी मशहूर है। विजय प्रताप ने जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने अपने प्रयासों से इस यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। वहीं इस यात्रा के दौरान पुलिस कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों का भी रवैया सकारात्मक रहा और इस यात्रा के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हुए
