फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान ने भवानी कान्ॅवेंट स्कूल डबूआ कालोनी में 31 लाडलियों को होनहार लाडली सम्मान व लाडली जन्म उत्सव संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़द की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रबंधक नीलम खत्री ने किया व संयोजन सुनीता खत्री ने किया कार्यक्रम में मंच संचालन शिवानी ने किया। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा, जगजीत कौर व शीतल लूथरा ने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में बेटी आगे है जोकि अपने वंश का नाम रोशन कर रही है इसलिये इस सोच को बदलना होगा कि वंश बेटों से चलता है।संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ग्रंथो में लिखा है कि हर इंसान अपने साथ 100 भाग्य लेकर पैदा होता है और उसमें से जब एक भाग्य जागता है तो बेटा पैदा होता है और जब 100 भाग्य जागते हैं तो बेटी पैदा होती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा ने कहा कि बेटियों के बिना संसार की रचना भी नहीे की जा सकती और बेटा एक वंश चलाता है तो बेटियाँ दो-दो वंश चलाती हैं।जिन बेटियों को सम्मानित किया अंशिका, भारती, दिक्षा, होसला, इशू, कशिश, खुशबू, लाइबाह, खुशबू, मानसी, निधि, प्रिया कुमारी, प्रिया सिंह, प्रिया, प्रियंका, प्रियांशी मंगला, सानिका, संजना,सीमा अरोड़ा, शिवानी, वर्षा, कनिका भाटिया, कृतिका भाटिया और दीपीका भाटिया।इस मौके पर सरपरस्त यशपाल भल्ला, राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा, चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा, जगजीत कौर व शीतल लूथरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ए बावा, जिला अध्यक्ष नीलम खत्री, परमजीत कौर, मयूर सिंह, निर्मल कौर, कुलदीप सिंह, आशा रविन्द्र भाटिया,कमलप्रीत कौर और हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
