आज दिनाँक 06/06/2022 को डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर – 8 में निशुल्क प्रोस्थेटिक हैंड वितरण केंद्र का विधिवत शुभ आरम्भ किया गया, जिसका नाम डॉ सूरज प्रकाश LN4 हैंड वितरण केंद्र रखा गया।
इसका शुभ आरम्भ श्री जीतेन्द्र यादव ( जिला उपायुक्त ) और श्री विनय गुप्ता ( CMO civil HOSPITAL ) के कर कमलो के द्वारा किया गया। यह सेन्टर भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल और रोटरी क्लब ऑफ़ पूना डाउनटाउन, एलेन मीडोज प्रोस्टेटिक हैंड फाउंडेशन USA , रत्न निधि चैरिटेबल ट्रस्ट का सयुक्त प्रयास है
इस कैंप में भारत विकास परिषद से श्री राज कुमार अग्रवाल जी, प्रदीप पाडिया श्री मनोज टाटिया, श्री अशोक गोयल जी , श्री राकेश कुमार गुप्ता जी , और श्री दिनेश कुमार गर्ग जी एवं रेणु गर्ग मौजूद रहीं।
रोटरी क्लब से श्री मुकेश अग्रवाल जी , श्री रजनीश मित्तल जी , श्री दिनेश गोयल जी उपस्तिथ रहे ।
लगभग 70 विकलांग लोगों को निशुल्क प्रोस्थेटिक हैंड् लगाए गए तथा लोगो को प्रोस्थेटिक्स हैंड का इस्तमाल करने का परिक्षण दिया गया।
लोगों को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
जिन विकलांग बंधुओं को हाथ लगाया उनका का अनुभव भी सराहनीय रहा और कोई भी जरूरतमंद नजर आया तो यहां भेज कर उसके जीवन में भी परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगें।
निशुल्क प्रोस्थेटिक हैंड वितरण केंद्र का विधिवत शुभ आरम्भ किया गया
