फरीदाबाद, 6 जून : पूर्व में लोकसभा चुनाव लड़ चुके सीए शुक्ला अपने दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में हुए शामिल। उनके साथ रितेश कुमार शुक्ला, राम प्रताप यादव, मनीष कुमार मंगल, गौरव चौधरी, सौरभ शुक्ला, हेमंत गांधी, वैभव शुक्ला, मनीष सिंह, शुभम ने पटका एवं टोपी पहनकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होने कहा की नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पूरे वार्ड में पार्टी की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निकाय चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता की अगवाई में पार्टी पूरे फरीदाबाद को शीर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होने कहा की अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस मौके पर भीम यादव, मंजू गुप्ता, बृजेश नागर, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर , गुलशन बग्गा, वाई के शर्मा, रमा तिवारी, जोगिंदर चंदेला सतीश चंदेला, निरंकार, काजल, बाबा शिव नारायण दुबे, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
