ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन

 

शिक्षा के क्षेत्र में आज की योजना युग की क्रांति, तख्ती की जगह टैबलेट ने ली

पहले पुस्तकों को बैग में भरकर लाना पड़ता था, आज से इस टैब में किताबें आएंगी

महाभारत के युद्ध से जैसे गीता निकली, वैसे कोरोना के युद्ध से डिजिटाइजेशन निकल कर आया

कोरोना से स्वास्थ्य के बाद कुछ प्रभावित हुआ तो वो शिक्षा थी

मोबाइल से शिक्षा में कई परेशानियां आई, तब हमने टैबलेट की व्यवस्था करने का विचार किया

इस टैबलेट से हम देश ही नहीं दुनिया से जुड़ेंगे, हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे निजी स्कूलों से भी आगे बढ़ेंगे

इस बार देश में सबसे ज्यादा टैबलेट हमने दिए, अगली बार 9वीं कक्षा के बच्चों को भी टैब देंगे

नई शिक्षा नीति में तकनीक को बढ़ावा देंगे, देश में नई शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य 2030 जबकि हम 2025 तक ये लागू करेंगे

एमडीयू और कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी ने K.G से P.G शुरू किया

हमारा सबसे ज्यादा बजट शिक्षा विभाग का, स्कूल को अपग्रेड करने और स्कूल फर्नीचर को अपग्रेड करने की टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया

अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों को साफ करने की योजना बनाई

50 स्टैम लैब बनाने का फैसला किया, अलग अलग विषयों के ओलम्पियाड शुरू करेंगे

सेना का हर दसवाँ जवान हमारे हरियाणा से, लेकिन सेना में हमारे अधिकारियों की संख्या बढे इसके लिए एनडीए की कोंचिग शुरू करेंगे

जय जवान जय किसान जय विज्ञान के नारे के साथ आगे बढेंगे