फरीदाबाद की आबादी के मद्देनजर सिविल डिफेंस में हो अधिक स्वयं सेवक  रजिस्टर्ड : डीसी जितेन्द्र यादव

 

फरीदाबाद, 04 मई। डीसी जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की  श्रृंखला   में सिविल डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की आबादी लगभग 30 लाख हैइसलिए सिविल डिफेंस में कम से कम 3000 लोग स्वयं सेवक रजिस्टर्ड हो जो लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर सकें।

      उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने लघु सचिवालय सेक्टर- 12 के कॉन्फ्रेंस हॉल में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स  प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि  रजिस्टर्ड सिविल डिफेंस के  स्वयंसेवक आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन के साथ मिलकर साथ और सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग हेल्थ क्लब के अधिकतर स्वयंसेवकों को सिविल डिफेंस के साथ जोड़ दिया है और सिविल डिफेंस की वेबसाइट बनाने की घोषणा कर दी गई है। ताकि घर बैठे ही लोग सिविल डिफेंस से जुड़ सकें और प्रशिक्षण लेकर आई कार्ड प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सिविल डिफेंस की स्थापना की गई थीताकि बमबारी के दौरान भारतीय लोग अपनी रक्षा सुरक्षा कर सकें। सिविल डिफेंस एक स्वयं सेवकों पर आधारित आपातकालीन संगठन है। सिविल डिफेंस वालंटियर फ्रंटलाइन वर्कर्स होते हैं। गंभीर मौसम से निपटनेलापता लोगों की खोज करनेआपदा प्रबंधन ,बाढ़ आपदासड़क हादसाआगजनी घटनाओं से निपटने में  शासन प्रशासन की अवैतनिक मदद करते हैं।

     कार्यशाला में डॉ एमपी सिंह ने नेशनल डिजास्टरइमरजेंसी ऑपरेशनप्रीवेंशनमिटिगेशनइवोल्यूशनरिकवरीक्राइसिस मैनेजमेंट बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा घायल/विक्टिम को अस्पताल पहुंचाने से पहले जान बचाने के तरीके और अस्पताल पहुंचाने के तरीकों का प्रैक्टिकल अभ्यास करवाया।

डॉ एमपी सिंह ने चिकित्सा सेवाबचाव सेवाअग्निशमन सेवानिगरानी सेवाकल्याण सेवा की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

     इस अवसर पर अनिल कुमार ने बताया कि आबादी के आधार पर चीफ वार्डनडिप्टी चीफ वार्डनसेक्टर वार्डनपोस्ट वार्डनडिप्टी पोस्ट वार्डनडिविजनल वार्डन,  चीफ वार्डन की निगरानी में रखे जाते हैं। वार्डन सेवा के मुखिया चीफ वार्डन सिविल डिफेंस होते हैं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निबटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके लिए विभाग की तरफ से सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर ईश्वर सिंह को फरीदाबाद में रखा गया है। जो कि समय-समय पर स्कूल कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में निशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैं।

एसडीएम बड़खल  पंकज सेतिया तथा ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।