चौकी इंचार्ज उमेश कुमार का आदर्श सब्जी मण्डी समिति ने किया अभिनंदन

फरीदाबाद। आदर्श सब्जी मंडी समिति, बल्लबगढ़ द्वारा बस अड्डा चौकी इंचार्ज एसआई उमेश कुमार का अभिनंदन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए आदर्श सब्जी मंडी समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मंगला ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के विभिन्न कर्मचारियों के साथ-साथ बल्लभगढ़ बस अड्डा पुलिस चौकी में तैनात इंचार्ज एसआई उमेश कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया था। उमेश कुमार को यह सम्मान कोविड-19 महामारी के दौरान आमजन को जागरूक करने एवं उनको मदद पहुंचाने के लिए दिया गया। दिनेश मंगला ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित होने पर आदर्श सब्जी मंडी समिति, बल्लबगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बस अड्डा चौकी इंचार्ज उमेश कुमार को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहन, योगेश यादव, देवेंद्र, लक्ष्य मंगला, हरिराम, चंद्रभान, सुरेंद्र, राजकुमार, सोनू बंसल, शिव मंगला, विपिन कुमार, योगेश, डिप्टी, गोलू, चिन्नू एवम अनेक व्यापारी गण उपस्थित रहे।