भारत माता के सच्चे सपूत थे लाला लाजपत राय : सुरेंद्र शर्मा

ब्राह्मण सभा ने किया लाजपत राय को नमन
फरीदाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर – 12 स्थित कार्यालय फरीदाबाद पर लाला लाजपत राय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि श्रद्धेय लाला लाजपत राय भारत माता के सच्चे सपूत थे लालाजी ने ही नारा दिया था, साइमन कमीशन गो बैक और उन्होंने कहा था अंग्रेजों द्वारा मेरे शरीर पर मारी गई एक एक लाठी अंग्रेजों के कफऩ के ताबूत में कील का काम करेंगी और तुम्हें भारत छोडक़र जाना होगा उनकी बात सत्य हुई और अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हम इन्हीं महानुभावों की वजह से खुली हवा में सांस ले रहे हैं हम उनके आदर्श मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पं हरीश पाराशर एडवोकेट, पं कृष्ण पाराशर एडवोकेट, पं कर्ण पाराशर इंजीनियर, पं चन्द्रशेखर, पं रामजीलाल, पं आशीष, पं दीपक, पं साहिल, पं ओमबीर सहित अन्य उपस्थित रहे ।