कांग्रेस हमेशा से गरीब का सहारा बनी है : विजय प्रताप

बडखल विधानसभा क्षेत्र वार्ड-21 के पार्षद जितेन्द्र भड़ाना(जित्ते भाई) के लकड़पुर कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप व पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने लगभग 400 गरीब विधवा महिलाओं को पूरे एक महीने की सूखे राशन की किट वितरित की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर विजय प्रताप का लोगों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विजय प्रताप ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना या सेवा करना ईसान का फर्ज है और वो लोग जो राजनीति और समाज में आगे है उनका दायित्व और भी बढ़ जाता है। विजय प्रताप ने कहा कि उन्हीें लोगों को राजनीति में आना चाहिए जिनमें सेवा की भावना हो। जो लोग राजनीति को व्यापार समझते है और केवल जाति-पाति और धर्म समुदाय में झगड़ा कराकर राज करना चाहते है वे देश और समाज के हितैषी कभी नहीं हो सकते। उन्होनें कहा कि कोरोना काल में हमने और जित्ते भाई की टीम ने मिलकर जो हमसे संभव हो पाया वो हमने गरीबों और असहाय लोगों के लिए किया। हमने लोगों के घरों में सूखे राशन से लेकर बने हुए राशन को लोगों के घर तक पहुंचाया ताकि कोई गरीब भूखा ना सोने पाए। उन्होनें कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है यह देखकर कि जितेन्द्र भड़ाना अभी भी लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हुए है और ऐसे परिवारों की मदद कर रहे है जिनके घर को चलाने वाला मुखिया नहीं है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब का सहारा बनी है जबकि भाजपा ने गरीबों को बेसहारा किया है उनके आािशने तोडक़र। उन्होनें कहा कि भाजपा ने लोगों को विकास का लालीपॉप दिखाकर अभी तक इस कालोनी में सीवर लाईन तक नहीं डाली है उल्टा उनकी बनाई हुई सडक़ो को भी तोड़ दिया गया है। उन्होनें कहा कि काम करने की इनकी कोई नैतिकता और जिम्मेवारी नहीं है। उन्होनें कहा कि मंत्री और विधायक को देखे यहा के लोगों को 2-2 साल हो जाते है। बडखल क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ गया है जहां पानी आता नहीं और आता है तो गन्दा,रोजगार है नहीं,बिजली है नहीं। उन्होनें कहा कि मंत्री चौ.महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में अपनी पसर्नल ग्रांट से यहा का विकास करवाया था क्योकि यह कालोनी बसी थी। उन्होनें कहा कि आपके हकों को दिलाने के लिए अब लडाई लडऩी होगी। लेकिन उसके लिए आपकों भी जागरूक होना होगा। हम आपकी सेवा में है और हमें आपका सिर्फ आर्शीवाद चाहिए। इस मौके पर जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि विजय प्रताप जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत है जिनकी छत्रछाया और आर्शीवाद से ही यह नेक काम करने की हिम्मत मिली। उन्होनें कहा कि पिछले कुछ समय पहले जब में कालोनी में घूमा तो मुझे पता चला कि वहां ऐसी सैकड़ो महिलाए है जिनका जीवन बड़ी दयनीय स्थिति में चल रहा है क्योकि उनके घर का कमाने वाला एकमात्र सदस्य इस दुनिया में नहीं है तो मैने उस दिन से ठान लिया कि इन बहनों माताओं की मदद करनी है उसके लिए चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े। जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि इससे पहले हमने लक्ष्मी डेरा में 100 और अपने कार्यालय पर ही 120 गरीब विधवा महिलाओं को सूखे राखन की किट वितरित की थी। जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि परम पिता परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि जब तक मेरी सांस चले तब तक में अपने वार्ड के लोगों की इसी तरह तन,मन और धन से सेवा करता रहूं। इस मौके पर दूबे जी,आरबी गुप्ता,नन्ने लाल,बीडी यादव,पवार जी,मास्टर शिव कुमार,भैया यादव,माला यादव,इन्द्रावती,परमानन्द,राजेश,जगेश्वर,सुरेश रामपाल,महेश,मनोज गोयल,अशेक चौधरी,राजू,जगदीश प्रसाद,अजय सिंह भगवान सिंह,अमरनाथ,हरीचन्द पंडित जी,ललित मोहन शर्म,नरेन्द्र भड़ाना,रोहित सिंह,ईश्वर शर्मा,हिमाशुं भाटी,दयाल मीना,रूपराम मीना,करतार सिंह मौजूद थे।