नवरात्रि पर्व पर किया गरबा नृत्य का आयोजन

फरीदाबाद। नवरात्रि के अवसर पर सेक्टर-8 स्थित आर8 डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में गरबा डांस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटरनेशनल टैटू एक्सपर्ट एवं नेशनल हॉकी खिलाड़ी अन्नू चौधरी ने शामिल होकर इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व पर इस तरह के कार्यक्रमों से जहां समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं भागदौड़ भरी जिंदगी में परमात्मा की भक्ति करने का भी अवसर मिलता है। अन्नू चौधरी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं को आत्मनिर्भर होना जरूरी है, फिर वह चाहे कोई भी क्षेत्र हो क्योंकि आत्मनिर्भर महिला ही सही मायनों में उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकती है। उन्होंने गरबा डांस में भाग लेने वाली महिलाओं से मिलकर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर गोल्ड मेडलिस्ट डांस कोरियोग्राफर अमित अग्रवाल, भावी शर्मा, जीत शर्मा, विनीत यादव, राजेश्वरी यादव, अंजना सिंह, मोनिका छाबड़ा, विनीता धनखड़, सुमन शर्मा, सुमन गोयल, सुनीता जांगड़ा, रजनी शर्मा, यशिका शर्मा, कृष्णा यादव, मोनिका गोयल, प्रीति वर्मा, नितिशा चौधरी, सुनीता आदि मौजूद थे।