हिन्दुस्तान में कहीं भी किसानों के बगैर सरकार नहीं बन सकती : धर्मबीर भड़ाना

जय जवान – जय किसान के नारों के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाली शव यात्रा

फरीदाबाद, 5 अक्तूबर : लखीमपुर खीरी में भाजपा के केन्द्रीय राज्यमंत्री
के सुपुत्र द्वारा कार चढाकर किसानों की हत्या करने एवं हरियाणा के
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए किसान विरोधी बयान को लेकर आम आदमी
पार्टी ने बी के चौक से लेकर नीलम चौक तक मुख्यमंत्री हरियाणाा एवं उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ता खट्टर मर गया हाय-हाय, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारेे
लगाते रहे। इस शव यात्रा में आम आदमी पार्टी के संैकड़ों कार्यकर्ताओं
शामिल हुए। आप कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ रोष देखते ही बन रहा था
और नगर निगम कार्यालय पर आकर शव यात्रा का समापन किया एवं हरियाणा के
मुख्यमंत्री का दाह संस्कार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा को
अपने कंधों पर उठाकर नगर निगम कार्यालय के समक्ष रखकर मटका तोडक़र
मुखाग्नि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आप पार्टी
के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आरएसएस
की मीटिंग में बयान देते हैं कि आप सभी लोग 500-700 लोगों की एक टीम बना
लो और किसानों को मार-मारकर भगा दो। एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की
बयानबाजी करने के बाद उनको अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही अराजकता फैलाने वाली कहेगा, तो आम जनता उनसे
क्या अपेक्षा कर सकती है। लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार भारत सरकार के
कैबिनेट मंत्री के सुपुत्र ने 8 किसानों की रौंदकर निर्मम हत्या कर दी
गई, यह शर्मनाक है और इसकी जितनी भत्र्सना की जाए कम है। बीजेपी सरकार
अडानी-अम्बानी की सरकार। अब तक 800 किसानों की शहादत किसान आन्दोलन में
हो चुकी है, अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखीमपुर खीरी मामले में
एसआईटी का गठन कर केन्द्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया जाए। आम
आदमी पार्टी मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग करते हैं, वह पूरी तरह
से फेल हैं। किसान आन्दोलन देश की भाजपा सरकार की पीठ में कील ठोकने का
काम करेगा और इसके परिणाम भाजपा को झेलने पड़ेंगे। इस मौके पर मंजू
गुप्ता, ब्रजेश नागर, विनय यादव, अमन गोयल, विजय गोदारा, राजकुमार, रघुबर
दयाल, भीम यादव, विनोद भाटी, डी एस चावला, सोनू सिसोदिया, वीना वशिष्ठ,
गीता शर्मा, आकाश गुप्ता, सुनील ग्रोवर, तेजवंत सिंह बिट्टू, सागर दुआ,
लोकेश अग्रवाल, संतोष यादव, मनीष भाटिया, समीर गुप्ता, हरजिंदर सिंह,
बाबा शिवनारायण दूबे, मूर्ति कटारिया, जोगेन्द्र चंदीला, निरंकार जी,
राजेश कुमार, हैप्पी सिंह, चीकू सरदार, रजिपाल झा, के वी चन्द्रन,
जनार्दन, विनोद कुमार, विक्रम भड़ाना एवं अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।