मलेरिया वे डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखकर गांधी जयंती के अवसर पर अनूठे प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया गया
Faridabad: मलेरिया वे डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखकर गांधी जयंती के अवसर पर अनूठे प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें समाजसेवी गोल्डी बरेजा ने वार्ड नंबर 34 के ऐसी जगहों को जहां पर बारिश के पानी की कोई निकासी कई कई महीनों तक नहीं हो पाती है और जलभराव की समस्या हो जाती है ऐसी अलग-अलग जगहों पर जाकर टैंकर के द्वारा पानी निकालकर स्वच्छता अभियान मनाया। ताकि लोग डेंगू व मलेरिया के प्रकोप से बच सकें और गंदगी रहित जीवन जी सकें। इस अवसर पर गोल्डी बरेजा के साथ सेक्टर के निवासी चंदर मोहन बजाज,महेश कक्कड़, गौरव सहगल, वैभव बजाज, जय देव सेठी, पूनम सिंघल, सुभाष चन्द्र भाटिया मनोज सिन्हा, राजेश शर्मा, आर पी डोगरा, वेद कटारिया, आदि मौजूद रहे।
