संत निरंकारी मंडल ब्रांच फरीदाबाद द्वारा लगाये गए विभिन्न शिविरों में 3000 से अधिक लोगो ने लाभ उठाया
फरीदाबाद संत निरंकारी मिशन द्वारा ब्रांचफरीदाबाद में सेक्टर 21 Cस्थित संत निरंकारी सत्संग भवन मेंआज 13सितम्बर, 2021 को एक कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर प्रात: 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 4 बजे तक चला, जिसमें 18 वर्ष और ऊपर के 530 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई | यह शिविर यूपीएचसी मेवला महाराजपुर – बी.के अस्पताल के सहयोग से पूर्णत: निशुल्क आयोजित किया गया| शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया| इस शिविर में जहाँ सारन डिस्पेंसरीकी स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीता व उनके सहयोगियों ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भी सेवा में पूर्णत: उत्साह के साथ भाग लिया| ज्ञात हो संत निरंकारी मंडल ब्रांच फरीदाबाद द्वारा अभी तक विभिन्न कोविड -19 वैक्सीन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमे 3000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवा इन शिविरों का लाभ उठाया है | संत निरंकारी मिशन द्वारा समाज कल्याण के तहत् इस तरह के अनेकों शिविरों का आयोजन समय समय पर देश के स्थान स्थान पर किया जा रहा है और मानवता के प्रति अपनी सेवा को अर्पित करने का प्रयास किया जा रहा है | मानवता के प्रति अपनी इस भावना के तहत् कल 14 सितम्बर को भी एक शिविर का आयोजन ब्रांच फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर किया जायेगा , उसमे भी शहर के नागरिक वैक्सीन लगवाकर लाभ उठा सकते है |
