फरीदाबाद। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वे कोविड वैक्शीनेशन की दोनों डोज लगवा कर सरकार के कोरोना बचाव अभियान के भागीदार बनें। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने स्थानीय चावला कालोनी शिव मंदिर और एपीजी पब्लिक स्कूल बल्लबगढ में आज जिला चिकित्सा विभाग द्वारा वेक्सिनेशन कैम्प में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। इस मोके पर श्री शर्मा का कैम्प लगवाने के लिए स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद गोस्वामी ,शिव मंदिर के महन्त श्री प्रेम प्रकाश, महेन्द गोयल, पंकज गोयल,कृष्ण कुमार सुदर्शन सहित सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह कैम्प एसएमओ डाँ मान सिंह व उसकी टीम की देखरेख में लगाया गया।
