कैबिनेट मंत्री ने किया फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद, 29 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को सुबह स्थानीय फव्वारा चौक के होगा सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। फब्बारा चौक के सौंदर्य करण का कार्य शहर की श्री गुरु बृहस्पति देवाय ट्रस्ट करेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा करते हुए कहा शहर को सुंदर बनाने में अन्य शहरवासी भी श्रद्धा अनुसार योगदान करें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए खजाने की कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ का विकास करना मेरा नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। मेरा राजनीतिक जीवन में जीवन बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास के क्षेत्र में कोई कोई कसर नहीं छोडूंगा। बल्लभगढ़ को प्रदेश में विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाकर ही दम लूंगा। उन्होंने कहा है की शहर को सुंदर बनाने में शहरवासी सरकार और प्रशासन का सहयोग करें ताकि शहर की सुंदरता हमेशा बनी रहे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार में विकास के लिए धन की कोई कमी नही है उसी का परिणाम है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ के विकास के लिए खजाने के मुंह खोल रखे है। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े प्रदीप सिंघल ,किशन चंद, रामकिशन बिंदल, प्रेम खट्टर, महेश गोयल,विनोद मित्तल जयकिशन गर्ग,मोहित गुप्ता सहित शहर के गणमान्य लोगो ने परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी कंक्रीट की मुख्य रोड बनवाई गई, बल्लभगढ़ को लघु सचिवालय, महिला कॉलेज,मॉडर्न स्कूलों का निर्माण ,ऑडिटोरियम ,गुडग़ांव कैनाल पर कई पुलों का निर्माण कराकर सीवर ओर पानी की लाइन डलवाकर बल्लभगढ़ के लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने बहुत बड़ी बड़ी सौगाते दी है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में लगाए गए हजारों पौधे कुछ ही समय में बड़े वृक्ष बन जाएंगे जो शहर के वातावरण को शुद्ध कर भरपूर ऑक्सीजन देगे।। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के प्राचीन पथवारी मंदिर का भी भव्य निर्माण कराया जाएगा । उन्होंने लोगों से कहा कि वे उन्हें जनहित के कार्य बताते रहे और वे उन कार्यों को पूरा करायेगे। इस मौके पर पारस जैन, पार्षद हरप्रसाद गोड़,संजीव बैंसला,योगेश शर्मा, अभिषेक दीक्षित, संजय गुप्ता, अशोक मंगला, मदनमोहन , बनवारी लाल , महावीर जैन ,मंतूराम, मूलचंद, रमेश चंद्र अग्रवाल , नवीन वर्मा, कैलाश गर्ग,बिशन चंद बंसल, ईश्वर दयाल गोयल, हेमराज बंसल,कन्हैया लाल, देवेंद्र गर्ग,बिल्लू पहलवान,संजय अग्रवाल सहित चावला कालोनी के सकेन्डो गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
