प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का करोड़ों लोगों को मिल रहा है लाभ : कृष्णपाल गुर्जर

बल्लभगढ़ में दो स्थानों पर अन्न योजना के तहत अन्न वितरन का हुआ शुभारंभ
फरीदाबाद, 29 अगस्त । केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बल्लभगढ़ के दौरे पर रविवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ की त्रिखा कालोनी में ओमपाली तथा ब्रह्मप्रकाश के सरकारी राशन डिपो पर राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। वही दो जगह आयोजित विशाल वैक्सीनशन कैंप में लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंच कर लोगों को कोरोना बचाव के लिए वैक्शीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाना बेहद जरुरी है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आमजन को लाभ व सुविधा प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और इस कड़ी में आमजन के स्वास्थ्य व कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करते कोरोना की वैक्सीनेशन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के सम्बंध में जागरूक रहकर जिम्मेदार बने और कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाते इसके बुरे प्रभाव से खुद को और अपने परिवार को बचा कर रखें। वही परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में वैक्शीनेशन लगवाने से कोई व्यक्ति वंचित ना रहे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यदि कोई भी गरीब व्यक्ति बाकी बचा हो, जिसने फ्री में राशन पिछले वर्ष और इस वर्ष ना मिल रहा है। वे इसके लिए गम्भीरता से कार्य कर रहे हैं। बल्लभगढ़ के लोगों की भोजन की और विकास कार्यों के लिए वचनबद्ध तरीक़े से कार्य कर रहा हूँ। उन्होंने कहा विकास कार्यों के लिए सभी चौक चौराहों के नाम देश के शहीदों और हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखे जाएं ताकि समाज को सही दिशा और सकारात्मक विचारधारा मिलती रहे। उन्होंने कहा है की शहर को सुंदर बनाने में शहरवासी सरकार और प्रशासन का सहयोग करें ताकि शहर की सुंदरता हमेशा बनी रहे। इस अवसर पर सीएमओ विनय गुप्ता ,डॉ ज्योति शर्मा , मान सिंह सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी, पारस जैन, पार्षद हरप्रसाद गोड़, संजीव बैंसला, योगेश शर्मा, अभिषेक दीक्षित, संजय गुप्ता, अशोक मंगला, मदनमोहन, बनवारी लाल, महावीर जैन, मंतूराम, मूलचंद, रमेश चंद्र अग्रवाल, नवीन वर्मा, कैलाश गर्ग, बिशन चंद बंसल, ईश्वर दयाल गोयल, हेमराज बंसल, कन्हैया लाल, देवेंद्र गर्ग, बिल्लू पहलवान, संजय अग्रवाल सहित चावला कालोनी के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।