Faridabad : श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में केबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने वृक्षारोपण किया तथा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हर व्यक्ति को पेड़ लगाने एवं उसका रखरखाव करने का संदेश दिया तथा महाविद्यालय परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही महाविद्यालय की कक्षाएं नए भवन में लगनी आरंभ हो जाएंगी ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कृष्णा श्योरान ने भी महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया एवं महाविद्यालय से संबंधित मांगों को मंत्री महोदय के सामने उठाया।
मंत्री जी ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब तथा एनएसएस द्वारा कराया गया था ।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के XEN श्रीमान प्रदीप संधू ने भी वृक्षारोपण किया तथा आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर तक नवनिर्मित भवन को महाविद्यालय को सौंप देंगे ।
इस अवसर पर डॉ0सपना नागपाल, डॉ0 सपना सचदेवा, श्रीमती उषा दहिया, श्रीमती रमनप्रीत ,डॉ0 ऋचा श्री सौरभ त्रिपाठी ,श्री चंद्रशेखर ,श्रीमती भावना शर्मा, श्री धर्मवीर वशिष्ठ एवं कुमारी शिवानी उपस्थित रहे।
