फरीदाबाद,। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोराना काल में कोरोना महामारी से बचाव हेतु बेहतरीन कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा 22 से 29 अगस्त तक प्रदेशभर में रक्षा सप्ताह मना रही है।
उक्त जानकारी देते हुए हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की जिला प्रभारी आशा रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम सदस्यों मिश्री देवी, डिम्पल साहनी तथा रश्मीन कौर चड्डा ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में बेहतरीन कार्य जैसे राशन सेवा, लंगर सेवा, ऑक्सीजन लंगर सेवा, वैक्सीनेशन शिविर व सैनिटाइजर व मास्क वितरण करने पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) सेवादार चुनीलाल चोपड़ा चेयरमैन, दिनेश छाबड़ा अध्यक्ष, टोनी पहलवान उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह साहनी महासचिव, नवीन पसरिचा, जय कत्याल, सरबजीत सिंह चौहान, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह साहनी व रविंद्र मंगला को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया।
आशा रानी ने रक्षा सूत्र बांधते हुए भगवान से प्रार्थना की कि यह रक्षा सूत्र जीवनभर मेरे सेवादार भाई जिन्होंने कोरोना काल में कोरोना मरीजों को राशन सेवा, लंगर सेवा, ऑक्सीजन लंगर सेवा, वैक्सीनेशन शिविर व सैनिटाइजर व मास्क वितरण करने के साथ-साथ अनेक प्रकार की मदद की इसके लिए हम सब इनके दिल से आभारी हैं। इन लोगों ने कोरोना लहर में हर जरूरतमंद लोगों तक हर क्षेत्र में मदद पहुंचाने का सराहनीय काम किया था। इसके साथ ही मेडिकल स्टाफ व पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव व प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा हरियाणा में रक्षाबंधन त्योहार को 22 से 29 अगस्त तक रक्षा सप्ताह के तौर पर मना रही है। कोरोना काल में लगातार लोगों की सेवा में लगे लोगों को चिह्नित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार यह सप्ताह मनाया जा रहा है।
Next Post
