भाजपा सरकार की रीति और नीति समाज को दिशा देने वाली : मूलचंद शर्मा

गुरू पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री ने प्रतिष्ठित लोगों को किया सम्मानित
फरीदाबाद। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति और नीति समाज को दिशा देने वाले लोगों का सम्मान करना है और शनिवार को गुरु पूर्णिमा होने के चलते शहर के प्रतिष्ठित लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर उनका सम्मान करना उनका दायित्व है क्योंकि वह सरकार में मंत्री है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने शिक्षा और दीक्षा व साहित्य के क्षेत्र में, प्रवचन के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो ऐसे महानुभाव लोग समाज के प्रेरणा के स्रोत हैं उनका सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नई पीढ़ी से आव्हान् करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज के ऐसे प्रेरणा के स्रोत रहे लोगों का आदर करेगें तो वे निश्चित तौर पर सफलता के मुकाम पर पहुंचेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत ऐसे संस्कारवान बच्चों को उनके मुकाम पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा की भाजपा सरकार की रीति और नीति कार्यक्रम के तहत साहित्यकारों लेखकों ऋषि-मुनियों पहलवानों तथा अन्य समाज के प्रेरणा स्रोत के लोगों को घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रहे थे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस शुभ अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश ऋषि, मुनियों की धरती है ,थी और हमेशा बनी रहेगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में रघुवीर कालोनी में भैया जी महाराज के पास जाकर उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। इसके उपरांत बल्लबगढ़ में ही सेक्टर- 3 में साहित्यकार वेदप्रकाश के घर पहुंचे उन्हें भी सरकार की तरफ सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सेक्टर-7 में साहित्यकार बलदेव राज के घर पहुंचे और उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसी प्रकार हिन्द केसरी नेत्रपाल सिंह (दयालपुर वाले) के घर शास्त्री कालोनी सेक्टर -19 में पहुंच कर उन्हें भी सरकार की तरफ से सम्मानित किया। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरनेशनल रेसलिंग अकेडमी सेक्टर- 88 के संचालक व हरियाणा पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और भीम अवार्डी एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान जगरूप सिंह राठी के घर पहुंच कर उन्हें गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर बधाई तथा शुभकामनाएं देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया। मूलचन्द शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर आज सबसे पहले बल्लबगढ़ शहर के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भैया जी महाराज का उनके आश्रम पहुँच कर उन्हें सम्मानित किया।