मिशन कोरोना। एक बार फिर से आगे बढ़ते हुए सेवा का मौका मिला।

Faridabad : मिशन कोरोना। एक बार फिर से आगे बढ़ते हुए सेवा का मौका मिला। सेवा ही सेवा करो फल की इच्छा ना करो। इसी सिद्धतान्त की पालना करते हुए प्रवीन गुलाटी के द्वारा कोरोना मरीज के घर जाकर फल वितरण का कार्य किया गया। इससे पहले भी प्रवीन गुलाटी द्वारा कोरोना संक्रमित के घर जाकर सेवा का काम किया था जिसके लिए सभी ने प्रशासा भी की थी। इसी प्रकार से अब वह लगातार कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घरों में जाकर उनको फल वितरण ओर उनके बाहरी कार्यो में भी सहायता कर रहे हैं। प्रवीन गुलाटी से जब पूछा गया कि उनके परिवार में भी एक छोटी बच्ची है और पत्नि है तो क्या आपको कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर सेवा करने से डर नही लगता। तब प्रवीन गुलाटी ने कहा कि रब की इच्छा के आगे सब झुक जाते हैं। सब रब के बंदे है। जो होगा वह रब की मर्जी से होगा। इसलिए डर की कोई बात नही। जब तक साथ है वह सेवा करते रहेंगे। प्रवीन गुलाटी ने बताया कि अब वह कोरोना मरीजो को ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर भी उपलब्ध करा रहे हैं। अभी हाल ही में 4 ऑक्सिमिटर ओर 4 स्टीमर वह कोरोना से पीड़ित परिवार को दे चुके हैं और 15 दिन के बाद वापस लेकर फिर किसी ओर कोरोना पीड़ित परिवार को दे रहे है। साथ ही सावधानी के साथ ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर को सैनिटाइजर करते हैं फिर किसी ओर को देते हैं। काफी सारे लोगो ने सहयोग भी किया है में उन सभी का आभार प्रकट करता हूं जिन्हीने इस नेक में मेरा साथ दिया। प्रवीन गुलाटी के द्वारा अब तक 1 नंबर, 5 नंबर, जवाहर कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, 2 नंबर,11 सेक्टर आदि सभी जगहों पर ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर उपलब्ध कराए हैं साथ ही खाना और फल वितरण भी किया जा रहा है। कोरोना काल मे लगातार सेवा जारी रहेगी। जो भी सेवा हो सकेगी वह मेरे द्वारा जारी रहेगी।