जेईई मेंस (JEE) व नीट कोचिंग के लिए 25 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन,15 अप्रैल तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Faridabad : मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों के मेधावी छात्रों को कराई जा रही जेईई मेंस व नीट कोचिंग के अगले बेच के लिए शनिवार को साईं मंदिर पब्लिक स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अब तक 25 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। इस मिशन के संयोजक कैलाश शर्मा ने कहा है कि मानव सुपर 21 मिशन के तहत कराई जा रही इस कोचिंग में उन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जो आर्थिक कारणों से प्राइवेट कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं। अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके विद्यार्थियों की कोचिंग शुरू कर दी गई है।15 अप्रैल तक जो विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराएंगे उनकी भी कोचिंग शुरु कर दी जाएगी। इन विद्यार्थियों को एक महीने की कोचिंग देने के बाद इनकी एक चयन परीक्षा ली जाएगी। इस चयन परीक्षा में सबसे अधिक अंक लेकर जो विद्यार्थी पास होंगे उनमें से शुरू के 21 मेधावी छात्रों का चयन करके उनकी लगातार कोचिंग पुनः
शुरू की जाएगी।
छात्र चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन समिति के सेक्टर 10 मार्केट स्थित कार्यालय मानव भवन में करा सकते हैं।
समिति के चेयरमैन अरुण बजाज व संरक्षक अरुण आहूजा व रोशनलाल बोरड ने कहा है कि समिति की ओर से पिछले 5 साल से इस प्रकार की कोचिंग प्रदान कराई जा रही है। इस पुनीत कार्य में कोचिंग एक्सपर्ट प्रोफेसर के एल दुआ,सुभाष शर्मा, एन के गर्ग , पी सी गांधी, संजीव गुप्ता, राजीव जैन,सौरव भाटिया, टी पी मुकुल अपनी निशुल्क सेवाएं मानव सुपर 21 मिशन को प्रदान कर रहे हैं। यह सुविधा सिर्फ फरीदाबाद में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए ही है। अधिक जानकारी के 9810499060 पर संपर्क किया जा सकता है।
