सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
कल दिनांक 7 अप्रैल 2025 को समय करीब 6 बजे शाम अप निरीक्षक राजपाल, प्रबन्धक थाना GRP फरीदाबाद अपनी पुलिस टीम के साथ ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर रोकथाम हेतु गश्त कर रहे थे तो विशाखापट्टनम से दिल्ली जाने वाली गाड़ी, समता एक्सप्रेस के निकलने के बाद प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक सीमेंटेड बेंच के नीचे मिले एक लावारिस संदिग्ध प्लास्टिक के कट्टे को चेक करने पर *लाखों रुपए कीमत का नशीला पदार्थ साढ़े नौ किलो गांजा बरामद हुआ* है जिसे कब्जा पुलिस में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए अलग अलग दो रेडिंग पार्टियां बनाई गई हैं जी।
