भागवत कथा में बेटी बचाओ अभियान की टाम को सम्मानित किया-हरीश चन्द्र आज़ाद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
सैक्टर 9 के विवेकानन्द पार्क में भक्त सुनील गक्खड़ द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक श्री राम कुमार महाराज जी भक्तों को कथा व भजनों द्वारा आन्नदित कर रहे हैं। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान की टीम वासुदेव अरोड़ा चेयरमैन, हरीश चन्द्र आज़ाद राष्ट्रीय संयोजक व रमेश मक्कड़ राष्ट्रीय सचिव को पटका व माला पहनाकर कथावाचक श्री राजकुमार महाराज जी ने सम्मानित किया।
वासुदवे अरोड़ा ने कहा कि भागवत कथा सुनने से इंसान के जीवन में भगवान का वास होता है और भागवत कथा सुनने से हमारी संस्कृति का हमें ज्ञान होता है इसलिये प्रत्येक मनुष्य को समय-समय पर भागवत कथा जरूर सुननी चाहिये।
हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि भागवत कथा सुनने से आध्यात्मिक विकास होता है और भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है। भागवत कथा मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाती है, मन का शुद्विकरण होता है व सभी दोष नष्ट हो जाते हैं इसलिये भागवत का ज्ञान मनुष्य को जरूर सीखना चाहिये।
