सभी दुपहिया वाहनों पर साईड शीशे ज़रूर ही लगाए :- चौकी इंचार्ज पाली राजेंदर सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल के निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्ग दर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जागरूकता अभियान एवं रिफ्लेक्टर अभियान स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार,फरीदाबाद ट्रैफ़िक पुलिस,गुरुग्राम फरीदाबाद टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की पूरी टीम ने एक साथ मिलकर 17 मई 2024 दिन शुक्रवार शाम 5 बजें पाली पुलिस चौकी फरीदाबाद पर मोटर व्हीकल एक्ट 2019 एवं ट्रैफिक के नियमो की जानकारी बारे में आम जनता को जानकारी दी गई यहाँ सड़क पर अपने अपने वाहन चला रहें सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमो के बारे में बताया गया यह चौक फ़रीदाबाद से गुरुग्राम जाने का सबसे सावधानी एवं ट्रैफिक वाला सुबह शाम का सबसे ज्यादा व्यस्त चौक है क्यूँकि एक तरफ़ यहाँ पर क्रेशर ज़ोन से आते बड़े बड़े ट्रक,डम्पर रोजाना सड़क पर रात दिन हमेशा ही सड़क पर आते जाते रहते है इसलिए यहाँ सड़क पर चलते समय बिलकुल सावधानी से चलें रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) से बिजेंद्र सैनी ने सभी वाहन चालकों को आज जानकारी दी कि सड़क पर हमेशा ही चलते समय सभी दुपहिया वाहन को चलाते समय दोनों सवारी को हेलमेट पहनना अनिवार्य है दुपहिया वाहन चालको को अपने अपने हेलमेट की सेफ़्टी बेल्ट लगाने के बारे में बड़ी जानकारी दी अक्सर जल्द बाज़ी में हम सभी वाहन चालक हेलमेट की बेल्ट नहीं लगाते और सड़क पर कोई झटका लगने से हेलमेट दूर सड़क पर गिर जाता है जिसका सुरक्षा का कोई फ़ायदा नहीं इसलिए हमेशा हेलमेट की बेल्ट ज़रूर लगाए, दुपहिया वाहन चालको को ISI मार्क हेलमेट ही पहनना अनिवार्य है सभी दुपहिया वाहन पर चालक अपने अपने वाहन में साईड शीशे लगाना अनिवार्य है वरना आपका चालान सड़क पर CCTV एवं ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से कट सकता है और अपने अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय हमेशा ही अपनी निर्धारित गति सीमा में ही चलाए सड़क पर सभी वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ी चलाते समय सभी चालक अपनी अपनी लेन में ही हमेशा सड़क पर चले
पाली चौकी इंचार्ज राजेंदर सिंह एवं सरदार देवेंद्र सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम फरीदाबाद टोल रोड टीम के साथ मिलकर जो जो वाहन चालक सड़क नियम में अपना अपना वाहन चला रहें थे उनको लाल गुलाब देकर सम्मान करा वाहन चालको को अपनी लेन में चलने की आख़िरी हिदायत दी गाड़ियो में काले शीशे या काली जाली लगाना अपराध है इसका जुर्माना 10,000 रुपए हैं फ़रीदाबाद के सभी वाहन सीसीटीवी व स्पीड इंटरसेप्टर गाड़ियो की निगरानी में चल रहें हैं अगर आप सड़क नियम तोड़ोगे तो आपका पोस्टल चालान घर पर आ सकता है इसलिए सड़क नियम ना तोड़े
शाह नवाज़ खान( रेवन्यू मैनेजर) ने सभी से कहा कि जुर्माने अब 10 गुना बढ़ चुके है किरपा प्रेशर होर्न सड़क पर बिलकुल न बजाये इसका जुर्माना 10000 हो गया है इसलिए हमेशा ट्रैफिक के नियमो की पालना सड़क पर अबश्य करे आप के साथ आपका परिवार भी जुड़ा हुआ है सड़क पर आपकी छोटी से गलती आपके परिवार को नुकसान दे सकती है
आज इस जागरूकता अभियान में फ़रीदाबाद ट्रैफ़िक पुलिस,गुरुग्राम फरीदाबाद टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की पूरी टीम पाली चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेंदर सिंह ,ASI अजित सिंह ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर कैलेश सिंह एवं होम गार्ड के जवान साथ में थे रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेन्दर सैनी ,विकास खत्री ,रोबिन सिंह ,सोनू एवं गुरुग्राम फरीदाबाद टोल टैक्स प्राइवेट लिमिटेड से शाह नवाज़ खान( रेवन्यू मैनेजर) , नीतू धवन( टोल मैनेजर) , मोहित ,सौनवीर (CRO) , शाकिब अस्सिटेंट मैनेजर एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार मौके पर मौजूद थे
हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं
अपने परिवार को देखकर पहने
