मतदान कराने वाले कर्मचारियों ने किया मतदान
सर्वप्रिय भारत /फरीदाबादः
लोकसभा चुनाव का मतदान कराने जाने वाली टीमों में जो दूसरे जिलों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्होंने अपना फार्म नंबर-12 भरकर इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के तहत मतदान किया। ऐसे कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए मतदान किया। लोकसभा चुनाव और जरूरी सेवाओं की ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के मतदान करने के मतपत्र बनाए गए। मतपत्रों के नोडल अधिकारी श्री आनन्द शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान के लिए फरीदाबाद एनआईटी 86 लखानी धर्मशाला में मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं मतदान केंद्रों के लिए मतदान कराने वाली टीमों के अधिकारी और कर्मचारी के लिए मतगणना केंद्रों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनका मतपत्र जहां पर लोस क्षेत्र का वोट है वहां के निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
