मानसून में सैक्टर-7-8 में नहीं होगा जलभराव : नरेंद्र गुप्ता
विधायक ने किया निर्माणाधीन ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण
मानसून में सैक्टर-7-8 में नहीं होगा जलभराव : नरेंद्र गुप्ता
विधायक ने किया निर्माणाधीन ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
आगामी मानसून में सैक्टर-7 व 8 के लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। उक्त वाक्य फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने व्यक्त किए। विधायक नरेंद्र गुप्ता सैक्टर-10 मिलन से सैक्टर-3 की ओर जाने वाली रोड के दोनों तरफ बन रहे नालों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर एफएमडीए के जेई, ठेकेदार व बागवानी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अजीत नंबरदार, वजीर डागर, नरेंद्र जैन, गोल्डी बरेजा, प्रदीप, एनके गर्ग एडवोकेट, शिव वशिष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने ठेकेदार व जेई को निर्देश दिए कि नाले के निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कोताही बरती न जाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनसे नाले की तराई न होने संबंधित अन्य शिकायतें की हैं और इन शिकायतों पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए जेई व ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि शिकायतों को दूर नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-7-8 निचाई पर बसे हुए सैक्टर हैं जिसके कारण बरसात के समय यहां जलभराव की समस्या से लोगों को कई-कई दिनों तक जूझना पड़ता है। सैक्टर-14, 15,15ए व सैक्टर 17 सहित सर्किट हाउस के सामने भी जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहते थे जिसका निदान करते हुए वहां प्रयोग के तौर पर इसी तरह डै्रनेज बनाई गई और उसे डिस्पोजल से जोड़ा गया जिसके चलते पिछले मानसून में एक घंटे में ही लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। जिसके चलते उन्होने यहां भी यही प्रयोग अपनाया और सडक़ के दोनों ओर नाले बनाकर उसे डिस्पोजल से जोडऩे की योजना पर काम शुरु किया। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व इसे डिस्पोजल से जोड़ दिया जाएगा जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस गति से काम हो रहे हैं, निश्चित तौर पर वह कह सकते हैं कि आने वाले समय में लोगों को नया बदलता हुआ फरीदाबाद दिखाई देगा।
कैप्शन : नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते विधायक नरेंद्र गुप्ता
,
