सेंट पीटर्स काॅलेज फरीदाबाद में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

दिनांक 9 फरवरी 2024 को St Peter’s College, Faridabad के प्रांगण में डॉ ओ. पी. भल्ला स्मारक सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम का आयोजन डॉ० ओ० पी. भल्ला फाउंडेशन, मानव रचना विद्यांतरिक्ष व डॉ० सूरज प्रकाश हॉस्पिटल के साथ संबंधित होकर समुदाय कल्याण शिविर के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य संबंधित जांच व कानूनी सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में महाविद्यालय के निर्देशक डॉ० रवि हांड़ा जी, प्राचार्य डॉ० गुलशन कुमार सपरा जी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस शिविर में लगभग 70 डॉक्टरों और स्वयंसेवकों की टीम उपलब्ध रही। इस अवसर पर दाँत चिकित्सा परामर्श, नेत्र जाँच, कानूनी सहायता, General Physician, Mental Health, Nutrition and Dietetics, Physiotherapy जांच कराई गई। स्वास्थ्य संबंधित जांच शिविर में लगभग 190 व्यक्तियों की जाँच कराई गई । यह कार्यक्रम St. Peter’s College के द्वारा आयोजित कराया गया । रिपोर्ट लेखन डॉग सुषमा रानी के द्वारा किया गया।