बल्लभगढ़ फरीदाबाद की धरा पर निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आगमन पर तैयारियां हुई आरम्भ
बल्लभगढ़ फरीदाबाद की धरा पर निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आगमन पर तैयारियां हुई आरम्भ
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद 12 अक्तूबर, 2023
आध्यात्मिकता के प्रचार प्रसार द्वारा समूची मानव जाति को एक वैश्विक परिवार के सूत्र में बाँधने हेतु 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम से पूर्व की कल्याणकारी यात्राओं के अंतर्गत निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का बल्लभगढ़, फरीदाबाद में आगमन होने जा रहा है | सत्गुरु माता जी के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाला यह संत समागम दिनांक 15 अक्तूबर, दिन रविवार साय: 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक IMT चौक, आगमन सोसाइटी, Sector-69 के सामने वाले ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा |
इस विशाल संत समागम की तैयारियां हेतु बल्लभगढ़, फरीदाबाद व आस – पास की साध संगत और सेवादल के सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक IMT चौक में ग्राउंड में साफ़ सफाई और अन्य व्यवस्था सम्बन्धित सेवाओं में योगदान दिया जा रहा है | फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, गुडगाँव, हरियाणा, दिल्ली / एन.सी.आर के अन्य स्थानों से भी हजारों की संख्या में प्रभु प्रेमी भक्त समागम में सम्मिलित होकर सत्गुरु माता जी के पावन आशीष प्रवचनों को श्रवण करके जीवन को नया आयाम देने का प्रयास करेंगे |
संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो मानव को मानव के साथ जोड़ती है, जिसका उद्देश्य सभी में निराकार की दिव्य ज्योति को देखते हुए प्रेम, सहिष्णुता एवं एकत्व के भाव को प्रसारित करना है |
आप सभी सादर आमंत्रित है।
