सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, फरीदाबाद व Knorr-Bremse India Pvt. Ltd. ने बाबा मोहन राम मंदिर, गांव– अलिपुर, फरीदाबाद में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग (स्तन कैंसर, ओवरी कैंसर, सर्विकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर इत्यादि) और आँखों की जाँच का शिविर लगाया|
इसमें कुल 129 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 24 मरीजों को मोतियाबिंद के फ्री ऑपरेशन के लिए और 13 मरीजों को फ्री कैंसर स्क्रीनिंग के लिए चिन्हित किए गए| जिनका आँखों का ऑपरेशन और कैंसर स्क्रीनिंग (ब्लड टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड आदि टेस्टिंग) डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा अगले आने वाले कुछ दिनों में नि:शुल्क किया जाएगा।
यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा| गाँव के सहयोगी सरपंच सुशील नागर जी ने इस शिविर को सम्पूर्ण होने में अपना पूर्ण सहयोग दिया |
