शिव महापुराण कथा सुनने से भगतों के कष्ट दूर होते हैं-वासुदेव अरोड़ा
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
मानव उत्थान सभा सैक्टर 7 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के मन्दिर में कथा वाचक पंडित महेश लवनीयांं ने शिव महापुराण कथा सुनाई और उसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन प्रधान महेश शर्मा व कार्यकारीणी प्रधान गजंन्द्र बैसला ने किया। इस मौके पर समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
7-10 मार्किट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि शिव महापुराण में भजनों से श्रद्वालू झूम उठे। उन्होंने बताया कि कथा वाचक व्यास महेश लवनियां ने जिस भाव से कथा का वर्णन किया उसको सुनकर प्रत्येक भक्त को इसका ज्ञान हुआ। उन्होंने कहा कि कथा के बाद महिला मंडल की सदस्यों ने धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली वह इतनी भव्य थी जिस पर सभी भक्त झूमने लगे। इतने अच्छे आसेजन के लिये वासुदेव ने मन्दिर कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के धार्मिक आयोजनों से भगवान के प्रति आस्था बड़ती है और नई पीढ़ी को धर्म का ज्ञान मिलता है।
इस मौके पर सुभद्र सिंह रवात, अजीत नम्बरदार, डी पी बांगिया आदि ने भी सहयोग किया।
