दम इंडिया फाउंडेशन खिलाड़ियों के सपनों की पारी।
सर्वप्रिय भारत/नई दिल्ली
दम इंडिया फाउंडेशन एक गैर सरकारी संगठन (NGO) है।जो खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें फिजिकली और माइंड फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसके अंतर्गत 8 जुलाई 2023 को स्पॉन्सरशिप का आयोजन किया गया इसमें 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया क्षमता और कुशलता के आधार पर 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इन चयनित किए गए 7 खिलाड़ियों को 50,000 हजार की स्पॉन्सरशिप दी गई इसमें 30,000 हजार की नगद राशि तथा किट,जूते एवं 1 महीने की डाइट प्रदान की गई।
इन उपहारों से खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक स्तर को मजबूती मिलेगी।
जिससे वे अपने खेल में और भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।
दम इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री धीरज कुमार ने बताया कि इस संगठन का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना कर करना है वे खिलाड़ियों को एक परिवार के रूप में समझते हैं और उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस संगठन का लक्ष्य है की भारतीय खिलाड़ी आने वाले खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतेंगे।
दम इंडिया फाउंडेशन के प्रयासों से भारतीय खिलाड़ियों को खेल जगत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह इवेंट एक महत्वपूर्ण कदम है जो भारतीय खेल जगत को उन्नति की ओर ले जाएगा और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।
