मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में राशन डिपो पर एक और कार्यवाही

मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में राशन डिपो पर एक और कार्यवाही

पर्वतीय भारत/फरीदाबाद

दिनांक 19.06.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद के राशन डिपो धारक नौबत सिंह पुत्र श्री शोभाराम निवासी ऐसी नगर NIT इलाका थाना कोतवाली फरीदाबाद सरकारी राशन को असल कार्ड धारकों को वितरित ना करके राशन वितरण में अनियमित्ताए बरती जा रही है तथा अचानक राशन के स्टॉक का निरीक्षण किया जाये तो स्टॉक पूरा नही मिलेगा।
इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सतीश कुमार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद से उप निरीक्षक उधम सिंह द्वारा उपरोक्त राशन डिपों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण पर राशन डिपों धारक नौबत सिंह हाजिर मिला। जिसने पूछताछ पर बतलाया कि उसके पास कृष्णा कॉलोनी के साथ अटैच रामनगर एनआईटी फरीदाबाद का भी राशन डिपो है संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो केन्द्र में रखे राशन का भौतिक निरीक्षण किया। भौतिक निरीक्षण पर स्टॉक अनुसार अनुसार लगभग 9 किवंटल गेहूं तथा 21KG चीनी कम पाई गई है। इस संबंध में डिपो धारक श्री नौबत सिंह के खिलाफ कार्यवाही करते हुये ऊधम सिंह उप निरीक्षक खाद्य एवम आपूर्ति विभाग फरीदाबाद द्वारा चौकी सेक्टर 11फरीदाबाद में अभियोग अंकित कराया गया है।