लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए विभाग द्वारा दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

कला एवम् सांस्कृतिक कार्य विभाग थियेटर अधिकारी श्रीमति तान्या जी.एस. चौहान ने बताया 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय श्री राजेश खुल्लर तथा माननीय महानिदेशक महादेय श्री अमित अग्रवाल जी के निर्देशानुसार बच्चो को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाने व लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए विभाग द्वारा दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला दिनांक 12.6.2023 से 21.6.2023 तक का आयोजन राज्य में मंडल स्तर पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नियर झाडू चौंक, चरखी दादरी मे किया जा रहा है। जिसमें प्रषिक्षकों द्वारा छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नृत्य, संगीत, रंगमंच व चित्रकला का प्रषिक्षण दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य तथा विभागीय अधिकारी श्रीमति तानिया जी.एस. चौहान, श्रीमति सुमन डांगी, डॉ0 दीपिका रानी तथा श्रीमति रेणु हुड्डा के नेतृत्व मे कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह दौरान अतिथिगणों/आगंतुको द्वारा कहा गया की लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए व बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाने के लिए विभाग का यह एक अच्छा प्रयास है।