सरकार का अनूठा कदम दो विभागों ने की मिलकर अदभुत शुरूआत टाबर उत्सव में विद्यार्थी सीखेंगे मूर्तिकला के गुर
हरियाणा के युवा मूर्तिशिल्पकारों के संग टाबर उत्सव में टाबर सीखेंगे मूर्तिकला के हुनर
हरियाणा के युवा मूर्तिशिल्पकारों के संग टाबर उत्सव में टाबर सीखेंगे मूर्तिकला के हुनर
सरकार का अनूठा कदम दो विभागों ने की मिलकर अदभुत शुरूआत
टाबर उत्सव में विद्यार्थी सीखेंगे मूर्तिकला के गुर
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
हृदय प्रकाश कौशल (मूर्तिकला) अधिकारी कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा ने बताया की कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल स्तर के 5वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव-2023 का आयोजन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा सेक्टर 15 फरीदाबाद में किया जा रहा है। जिसमें प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलिफ एवं उडी स्क्लप्चरल आर्ट थिएटर, नृत्य, संगीत व् पेंटिंग में हरियाणा संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह टाबर उत्सव विभाग के माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजेश खुल्लर, भा.प्र.से. तथा महानिदेशक, अमित अग्रवाल, भा.प्र.से. एवं शिक्षा विभाग के निदेशक, डॉ० अंशज सिंह, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में हृदय प्रकाश कौशल, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) तथा कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) पूनम अहलावत की देखरेख में किया जा रहा है।
हृदय प्रकाश कौशल (मूर्तिकला) अधिकारी कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा ने बताया की बच्चो में छिपी हुई मूर्तिकला व् अन्य कला को निखारने में इस 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सवर्ष का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्तिशिल्प कला में अपनी प्रतिमा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ राज्य में होनहार कलाकारों को सुमार्ग देने हेतु सरकारी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टिकोण प्रयोगात्मक अभ्यास के साथ लर्निग बॉय र्डूइंग प्रौसेस से मूर्तिशिल्प व फाफट की सौंदर्यात्मक एवं विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा। जिससे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र छात्राओं का रचनात्मक/ कलात्मक विकास होगा तथा साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बालक-बालिकाओं को एक स्थान पर एकत्रित कर उस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण/ हॉबी क्लासस के रूप में विद्यार्थियों को मूर्तिकला का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा इससे सभी विद्यार्थी भविष्य में कला प्रतियोगिताओं बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की मूर्तिशिला प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानेंगे इस शिविर में विभाग द्वारा हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से नियुक्त किए गए कलाकारों एवं सहकलाकारों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ सभी विद्यार्थियों को मूर्तिकला विधा में प्रयोग होने वाली सामग्री जैसे क्ले, पीओपी (अन्य माध्यम) व सामग्री आदि से लघु मूर्तिशिल्पों को बना कर रंगों से हुनर भी सिखाए जाएंगे जिससे भविष्य में उनको मूर्तिकला क्षेत्र में शिक्षा के साथ मूर्तिकला के क्षेत्र में प्रतियोगिता, रोजगार एवं मूर्तिकला के क्षेत्र में कैरियर बनाने का भी ज्ञान मिलेगा। राज्य में कला संस्कृति तथा मूर्तिकला के उत्थान संरक्षण, संवर्धन एवं विकास हेतु कला को निखार कर कैरियर बना पाएंगे। हरियाणा राज्य में आधुनिक मूर्तिकला के प्रचार-प्रसार हेतु यह शिविर अत्यंत सार्थक सिद्ध होगा। इस शिविर /समर कैम्प में विद्यार्थियों को प्रतिदिन रिफरमेन्ट भी दी जाएगी। किसी भी आयु वर्ग के कोई भी विद्यार्थी इस शिविर में एक महीने हेतु निः शुल्क भाग ले सकते हैं।
मूर्तिशिल्प एक मात्र ऐसा विषय है जिसमें सभी विषयों का अध्ययन एक साथ हो जाता है। शारिरिक, मानसिक एवं बौधिक ज्ञान को नवीनता प्रदान करता है। हरियाणा राज्य में लुप्त होती मूर्तिकला का विकास एवं विभिन्न माध्यमों में जैसे धातु लकड़ी, पत्थर, पीओपी, टैराकोटा, कांच, वैल्डिंग, सिरामिक, असेम्बलेज आदि माध्यमों से भी अवगत करवाया जाएगा। कक्षाओं को प्रयोगात्मक रोचक बनाने के लिए लाईव मोडल डेमो से भी कार्य करवाया जाएगा। राज्य के लगभग 1200 से 1500 विद्यार्थी इन 30 दिनों में तकनीकी व कलात्मक दृष्टिकोण से लाभान्वित होंगे। उपरोक्त विषय पर बोलते हुए श्री हृदय प्रकाश कौशलकला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) ने बताया कि बच्चों की इस कला को हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे जिससे कि बच्चे अपना भविष्य बना सकते है और इनके द्वारा बनायीं गयी मूर्तियों को हम हरियाणा की जनता के बीच में ले जाकर प्रदर्शनी को आयोजन करेंगे जिससे की आने वाला भविष्य भी इस कला की तरफ अग्रेषित हो विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुनम तनेजा ने कहा की आने वाले समय में भी सरकार के जो आदेश होंगे उनको हम तत्परता से करने को इच्छुक रहेंगे जिससे की बच्चो को भविष्य सुरक्षित हो व् कला में बच्चा अपनी रूचि दिखा सके और हम हरियाणा सरकार को तह दिल से धन्यवाद करते है की हमारे विद्यालय को अग्रसर होने में रूचि दिखाई |
…..
