सड़क का प्रयोग करने वालों को बताया सुरक्षा का महत्व -डॉ एमपी सिंह

सड़क का प्रयोग करने वालों को बताया सुरक्षा का महत्व -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

6 जून 2023 ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ मिलकर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ड्राइव चलाया जिसमें दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग ना करने वालों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया ट्रिपल राइडिंग करने वालों को ट्रिपल राइडिंग ना करने के लिए आगाह किया सीट बेल्ट ना लगाने वालों को सीट बेल्ट लगाने के लिए अनुरोध किया डॉ एमपी सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मानव जीवन अमूल्य है इसको सड़क हादसे में बर्बाद नहीं करना चाहिए बल्कि मानवता के नाते से परोपकार के काम आना चाहिए सड़क पर स्टंट नहीं दिखाना चाहिए अनैतिक फौरन नहीं बजाना चाहिए लाल बत्ती पर रखना चाहिए यातायात पुलिस पर दबाव व प्रभाव नहीं बनाना चाहिए मानवीय गुणों को अपनाना चाहिए सड़क पर चलते समय यातायात पुलिस को डराने धमकाने से कोई बहुत बड़ा आदमी नहीं बन जाता है डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों की सभी को पालना करनी चाहिए क्योंकि घर पर उनका कोई न कोई इंतजार कर रहा होता है इसलिए घर पर सुरक्षित पहुंचने के लिए गति सीमा में ही अपने वाहन को चलाना चाहिए और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए त्रिपुरा के डिफेंस में कार्य करने वाले अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट लगाना अनिवार्य नहीं है इस पर सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने नेशनल एडवाइजरी और नेशनल एक्ट के बारे में बताया।