सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक हुए सम्मानित- डॉ एमपी सिंह

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक हुए सम्मानित- डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

5 जून 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो ड्यूटी के लिए कुछ वॉलिंटियर मांगे थे जिस पर कार्यवाही करते हुए डॉ एमपी सिंह ने 25 स्वयंसेवक स्वास्थ्य विभाग को पोलियो ड्यूटी के लिए दिए थे जिन्होंने 28 मई 2023 से 30 मई 2023 तक ईमानदारी से समर्पण भाव के साथ कार्य किया था जिसके कारण जिला इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ रचना तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ संगीता ने सभी स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र देकर अपने ही ऑफिस में सम्मानित किया उक्त कार्य में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डॉ एमपी सिंह को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया