पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ- डॉ एमपी सिंह

पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ- डॉ एमपी सिंह


सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि कमिश्नर ऑफ पुलिस फरीदाबाद के आदेशानुसार स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स ने पुलिस लाइन में 450 होमगार्ड के जवानों को तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन व सड़क प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया
डॉ एमपी सिंह ने गोल्डन आवर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, व्यवहार कुशलता, प्रभावी बोलचाल के तरीके, यातायात प्रबंधन, वीआईपी ड्यूटी, खाकी वर्दी का महत्व, सीनियर के प्रति जिम्मेदारी, देश के प्रति जिम्मेदारी, तथा आपातकालीन स्थितियों में पुलिस और जिला प्रशासन के साथ कार्य करने की प्रणाली के बारे में प्रशिक्षण दिया तथा एसडीआरएफ हरियाणा के टीम लीडर नरेश कुंडू ने भूकंप से बचाव, भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, मलबे में दबी हुई लोगों को कैसे निकालना चाहिए, संबंधित उपयोगी औजारों का प्रयोग कैसे करना चाहिए, जहरीली गैसों से बचाव कैसे करना चाहिए आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया तथा विनोद कुमार ने सिर से लेकर पैर तक पट्टियां बांधना सिखाया और स्ट्रेचर व मानवीय तरीकों से रोगी को अस्पताल पहुंचाने तक का पूर्वाभ्यास कराया एसडीआरएफ के अन्य सदस्यों ने टीम लीडर के साथ अपनी अहम भूमिका निभाई और भूकंप आपदा मॉकड्रिल मे हिस्सा लिया
उक्त कार्य में एसएचओ ट्रैफिक दर्पण सिंह तथा एसआई धर्मवीर जेड ओ का अहम योगदान रहा अंतिम दिन डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में मांस कैजुअल्टीज को हैंडल करते हुए हड्डी टूट का उपचार करते हुए गंभीर चोटों का निदान करते हुए सभी प्रतिभागियों के सहयोग से मॉकड्रिल की गई जोकि अत्यंत लाभदायक रही